
आज दिनांक ११ जुलाई का 'हिन्दुस्तान टाइम्स' देखते समय कुछ ख़ास किस्म के विज्ञापनों पर नजर चली गई. यह विज्ञापन वैसे ना जाने कब से छप रहे होंगे. क्या आप लोगों की नजर गई कभी इस तरह के विज्ञापनों पर. विज्ञापनों की खासियत यह नजर आई की जहां मसाज का जिक्र है, वहां मसाज करने वाली युवती के मसाज करने सम्बन्धी योग्यता का कोई वर्णनं नहीं है. जिक्र आता है, उसकी खूबसूरती का. भले ही वह मसाज करने में निपूर्ण ना हो लेकिन वह मॉडेल होगी. सभी जगह मोबाइल नंबर का उल्लेख है. हो सकता है यह सारे विज्ञापन देने वाले कोई एक या दो व्यक्तियों का गिरोह हो. खैर, जो भी है जैसा भी है आपके सामने है.














